Monday 8th of September 2025
![]() |
![]() |
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
कृषि कार्य को सुविधाजनक बनाने, कृषि लागत कम करने और तकनीकी का प्रसार बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम और योजनाए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन ,केन्द्र पोषित एक बहुआयामी योजना है। गेंहू और दलहन फसलो के क्षेत्र विस्तार, उत्पादकता एवं उत्पादन मे वृद्धि के लिए यह योजना संचालित है। विकास खण्ड रीवा मे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनानुसार रबी 2020_21 मे किसानो के यहा समूह प्रदर्शन प्रक्षेत्रो का अवलोकन कृषि वैज्ञानिक डाॅ आर पी सिंह रिटायर्ड डीन कृषि महाविद्यालय रीवा, रवीन्द्र सिंह करचुली वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड रीवा, एवं क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शत्रुघ्न कुमार गुप्ता, मंगलेशवर सिंह, सुनील कुमार मिश्र द्वारा ग्राम रकरिया, खजुहा कला, भटलो, हरदीशंकर आदि गांवो का भ्रमण कर किसानो को सामयिक एवं तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। तथा किसानो को फसलो मे रोग व्याधि नियंत्रण के उपाय बताए गए। भ्रमण कार्यक्रम यू पी बागरी उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास रीवा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे किया गया।