BREAKING NEWS
 Mail to a Friend Rate      

10 दिसंबर विश्व मानवाधिकार दिवस पर भव्य कार्यक्रम

Sat, Dec 10th 2022 / 18:22:49
10 दिसंबर विश्व मानवाधिकार दिवस पर भव्य कार्यक्रम

  रीवा। विश्व मानवाधिकार दिवस स्थानीय मानस भवन में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य रुप से न्यायाधीश माननीय अहमद रजा जिला विधिक प्राधिकरण रीवा एवं अभय पांडे जिला विधिक अधिकारी ,राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमेटी मध्य प्रदेश रवि प्रकाश सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष अजय चौधरी,  एडवोकेट प्रफुल्ल गुप्ता प्रदेश संगठन सचिव, रामपाल नामदेव प्रदेश शैक्षणिक संरक्षण के प्रमुख,एल वर्मा संभागीय अध्यक्ष, डॉक्टर रजनीश कांत मिश्र जिलाध्यक्ष, मोहित मिश्रा जिला प्रभारी, लवकुश गुप्ता आदि। रंगोली प्रतियोगिता ,गायन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता, बालक, बालिकाओं में भाग लिया जिसमें द्वितीय तृतीय प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। रवि प्रकाश सिंह ने समता के अधिकार स्वतंत्रता के अधिकार को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया संगठन में एक रुकता भाईचारा एवं महिला अधिकार से संबंधित जानकारी दिए। प्रदेश अध्यक्ष अजय चौधरी द्वारा अधिकार एवं कर्तव्य पर विस्तृत जानकारी दी गई।  इसी तरह पी,एल वर्मा ने शिक्षा अधिकार को विस्तृत जानकारी देते हुए शिक्षा को गांव गांव पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है एवं भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वधान में जन जागरूकता लाना चाहिए नशा मुक्ति हेतू एक अभियान शुरु किया जाना चाहिए और  नशा को रोक लगाने का प्रयास किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष उद्बोधन मे संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक एवं ग्राम  गठन करने की बात कही गई। संभागीय अध्यक्ष  डॉक्टर रजनीकांत मिश्र द्वारा संवैधानिक नियम एवं अनुच्छेद 14 से 32 तक इसके जानकारी दी गई। लवकुश गुप्ता  स्वतंत्रता के विषय पर विश्व मानवाधिकार  दिवस गांव गांव में पखवाड़े के रूप में मनाए जाने पर जोर दिया।  जिलाध्यक्ष मोहित मिश्रा ने रीवा जिले की स्कूल कॉलेज एवं नर्सरी के बच्चों को भी मानवाधिकार के विषय पर बताने को कहां गया एवं सतना जिला प्रभारी योगेंद्र सिंह  द्वारा  अनाचार अत्याचार, भ्रष्टाचार रोकने के विषय पर बात कही गई!  संचालन प्रफुल्ल गुप्ता द्वारा किया गया।  जवां तहसील, मनगवा, रायपुर ,गुढ, सेमरिया, मऊगंज आदि समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

समान समाचार