Tuesday 8th of April 2025
![]() |
![]() |
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
रीवा 01 अक्टूबर 2023 गायत्री मंदिर परिसर रीवा में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया इनकी कुल लागत 12 लाख रुपए है। सांसद मद से स्वीकृत इन निर्माण कार्यों को लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इससे मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है। गायत्री परिवार ने आचार्य श्रीराम शर्मा की परंपरा को पुष्पित पल्लवित करने के साथ समाज को प्रेरणा और मार्गदर्शन दिया है। गायत्री मंदिर परिसर के विभिन्न निर्माण कार्य जन सहयोग से कराए जाएंगे, जिस तरह बसामन मामा गौवंश अभ्यारण्य में जन सहयोग से करोड़ो के निर्माण कार्य कराए गए हैं। अच्छे काम के लिए लोगों का सहयोग मिलने में कठिनाई नहीं होती है। समारोह में गायत्री परिवार रीवा के प्रबंधक श्री हेमराज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। समारोह में रीवा सांसद जनार्दन मिश्र, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष रिपुदमन सिंह, पार्षद अम्बुज रजक, प्रमोद सिंह, हेमराज शर्मा, पुरूषोत्तम सेन, एसपी निगम, संजू सिंह, राजेश शर्मा, कौशलेश मिश्रा तथा गायत्री परिवार के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।